जानू में महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा
Gargachary Times
10 May 2026, 20:15
89 views
Mathura
गोवर्धन के ग्राम पंचायत जानू में मोहन श्याम शर्मा पूर्व प्रधान के नेतृत्व में सर्व समाज के ग्रामीणों का आवाहन कर महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा रैली के का आयोजन किया जिसमें डीजे, बैंड बाजे पर मधुर भजनों और डोल ताशे के तालों के साथ गणेश जी ,शिव गौरा, दुर्गा माता,राम दरबार,राधा कृष्ण, महाराणा प्रताप सहित दर्जनों झाकियों व अनेक ट्रैक्टरों ने रैली की शोभा में चार चांद लगा दिए, वहीं गोरिल्ला डांस और घोड़ा डांस ने भी लोगो को आकर्षित किया सम्पूर्ण रैली के दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा है जगह जगह रैली में चल रहे लोगों के लिए ग्रामीणों द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई पूर्व ग्राम प्रधान मोहन श्याम शर्मा ने बताया महाराणा प्रताप जयंती धूम धाम से मनाते हुए भव्य शोभायात्रा रैली का आयोजन किया जिसमें सर्व समाज को फेंटा बांधकर सम्मानित किया गया है और महाराणा प्रताप को शिरोमणि सम्राट होने का वर्णन करते हुए नमन किया