Loading...

​श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत द्वारा सैंपऊ के आरी गांव में महाराणा प्रताप जयंती भव्यता के साथ आयोजित

Gargachary Times 10 May 2026, 20:19 117 views
Dholpur
​श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत द्वारा सैंपऊ के आरी गांव में महाराणा प्रताप जयंती भव्यता के साथ आयोजित
श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संगठन द्वारा सैंपऊ क्षेत्र के ग्राम आरी स्थित जिला कार्यालय पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के युवाओं और संगठन के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेकर शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप को नमन किया ​कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ब्लॉक अध्यक्ष सैंपऊ बंटी सिसोदिया एवं जिला महासचिव कृष्णकांत परमार द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई संस्थापक ​कृष्णा परमार सैंपऊ ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत लगातार क्षत्रिय समाज को एकजुट करने और उन्हें क्षत्रिय समाज के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने समाज में शिक्षा और संस्कार के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं से सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का आह्वान किया जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के त्याग और बलिदान की गाथाएं हमें हर परिस्थिति में अडिग रहने की प्रेरणा देती हैं जिला महासचिव कृष्णकांत परमार ने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सैंपऊ बंटी सिसोदिया ने की। इस अवसर पर संगठन की मजबूती और सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की गई कार्यक्रम के दौरान गुड्डू परमार, दीपू परमार, धर्मेंद्र परमार, मानवेंद्र परमार, राघवेंद्र परमार, धर्मवीर सिंह, शिवदत्त परमार, मुन्ना, छोटू, सूरज, गुंटन, जण्डैल, रूपा, राजा, महेश, मलखान, आदर्श सहित भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Follow Samachar24