Loading...

रैपुरा जाट में ढाबों पर खड़े ट्रकों से हादसे, रुड़की के युवक की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर

Gargachary Times 11 May 2026, 20:39 87 views
Mathura
रैपुरा जाट में ढाबों पर खड़े ट्रकों से हादसे, रुड़की के युवक की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर
फरह। आगरा,मथुरा हाईवे पर रैपुरा जाट के पास ढाबों पर खड़े ट्रकों के कारण हादसे थम नहीं रहे हैं। ट्रक चालक अचानक हाईवे पर ट्रक निकाल देते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। अभी तक दर्जनों हादसे हो चुके हैं। सोमवार को उत्तराखंड के रुड़की निवासी मनोज कुमार अपनी बाइक से मथुरा की ओर जा रहे थे। रैपुरा जाट के पास ढाबे पर खड़ा ट्रक अचानक हाईवे पर आ गया। ट्रक ने मनोज की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को पंडित दीनदयाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फरह में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि मनोज के पैर और सिर में चोट आई है। ग्रामीणों का कहना है कि ढाबों पर ट्रक अवैध रूप से खड़े रहते हैं। रात में बिना इंडिकेटर हाईवे पर आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को पता नहीं चलता। पुलिस से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को हटवाने ओर कार्रवाई की मांग की है।
Follow Samachar24