थाना नगला खंगर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध असलहा एवं जिंदा कारतूस बरामदगी सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
11 May 2026, 21:02
117 views
Firozabad
रिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना नगला खंगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान 01 अभियुक्त बीटू उर्फ आदेश पुत्र बहादुर सिंह निवासी भदान स्टेशन के पास थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद को 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ दिनांक 11.05.2026 को समय करीब 01.52 बजे भदान चौराहा थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त बीटू उर्फ आदेश के विरूद्ध थाना नगला खंगर पर मु0अ0सं0 76/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।