Loading...

प्रधानमंत्री जी के सोमनाथ से किए गए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित जन समूह को विकास भवन सभागार डवरई पर दिखाया गया

Gargachary Times 11 May 2026, 21:03 117 views
Firozabad
प्रधानमंत्री जी के सोमनाथ से किए गए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित जन समूह को विकास भवन सभागार डवरई पर दिखाया गया
जनप्रतिनिधियांे और जिला स्तरीय अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में ‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व‘‘ पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ संपूर्ण जनपद में मनाया गया, देश एवं प्रदेश के साथ कदम मिलाते हुए जनपद के समस्त शिवालयों में ओम के पवित्र उच्चारण के साथ वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया, पर्व का मुख्य कार्यक्रम विकास भवन सभागार कक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के सोमनाथ से किए गए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उपस्थित जन समूह को दिखाया गया, कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ताओं ने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान मेयर कामिनी राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि सोमनाथ सदियों से आस्था और सत्ता के मिलन बिंदु पर स्थिर रहा है, राजनीतिक परिवर्तनों के कारण मंदिर को कई बार क्षति पहुंचाई गई, लेकिन हर विनाश के बाद भक्तों और शासको के संकल्प ने इसे पुनः खड़ा किया, यह घटना विनाश की कहानी नहीं, बल्कि उस अटूट आस्था की निरंतरता को दर्शाती है, जहां पवित्र स्मृतियां भौतिक क्षति से कहीं अधिक शक्तिशाली सिद्ध हुई हैं। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को उसकी गहरी विरासत से परिचित कराने का माध्यम है, उन्होंने जोर दिया कि आज के भौतिकवादी युग में नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। सोमनाथ अब केवल एक पुनर्स्थापित मंदिर नहीं, एक जीवंत तीर्थ और हमारे मूल्यों की निरंतर धारा का प्रतीक है। सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा इसी विरासत को सहेजने का एक जीवंत उदाहरण है, जिससे आज की पीढ़ी उस गौरवशाली अध्याय से परिचित हो रही है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प और भक्तिपूर्ण वातावरण के बीच हुआ, जिसमें जनपद की सांस्कृतिक एकता की झलक दिखाई दी, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे आदि उपस्थित रहें
Follow Samachar24