Loading...

डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट कक्ष में जनपद के समस्त गैस एजेंसी मालिकों और पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई

Gargachary Times 11 May 2026, 21:04 105 views
Firozabad
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट कक्ष में जनपद के समस्त गैस एजेंसी मालिकों और पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जनपद के समस्त गैस एजेंसी मालिकों और पेट्रोल पंप स्वामियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित सर्वाेपरि है और उपभोक्ताओं को किसी भी आवश्यक वस्तु की आपूर्ति में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए, जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की घबराहट में आने की आवश्यकता नहीं है। बैठक में जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि प्रशासन द्वारा एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, यदि किसी उपभोक्ता या संचालक को किसी भी प्रकार की शिकायत है तो तत्काल इस कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं, प्राप्त शिकायतों का त्वरित रूप से निस्तारण किया जाएगा। बैठक के दौरान गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप स्वामियों ने जिलाधिकारी को आस्वस्त कराया कि वह प्रशासन के नियमों का पूर्ण पालन करेंगे, उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने और आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ बनाए रखने में वह अपना पूरा सहयोग देंगे। मालिकों ने अपनी कुछ तकनीकी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिसे जिलाधिकारी ने गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow Samachar24