Loading...

75 वर्ष पुरानी पांडुलीपियो के सर्वे व डिजिटलीकरण पर जोर

Gargachary Times 13 May 2026, 20:55 215 views
Firozabad
75 वर्ष पुरानी पांडुलीपियो के सर्वे व डिजिटलीकरण पर जोर
जिलाधिकारी श्संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में ज्ञान भारतम‌् मिशन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी विशु राजा, जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र और अन्य संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों और दुर्लभ अभिलेखों के संरक्षण हेतु ज्ञान भारतम‌् मिशन प्रारंभ किया गया है। सर्वेक्षण का कार्य ज्ञान भारतम एप "GYAN BHARTAM APP" मोबाइल एप्लीकेशन जो गूगल प्ले स्टोर/एप्प स्टोर पर निशुल्क डाउनलोड हेतु उपलब्ध है के माध्यम से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि जिनके पास भी 75 वर्ष से पुरानी पांडुलिपियों या दुर्लभ ग्रंथ है, वह उन्हें इस ऐप पर अपलोड कर सुरक्षित करें। मंदिर, मस्जिद, मठ, आश्रम या या व्यक्तिगत संग्रहकर्ता के साथ उपलब्ध विरासतों का विवरण भी इस ऐप पर डाला जा सकता है, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारी प्राचीन ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित करना है। जिलाधिकारी ने इस महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय पहल को भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण का उद्देश्य केवल पांडुलिपियों का डिजीटलीकरण और सूचीबद्ध करना है, उनका स्वामित्व संबंधित व्यक्ति या संस्था के पास ही सुरक्षित रहेगा। इससे न केवल पांडुलीपियो का संरक्षण होगा बल्कि स्वामियों की पहचान सुरक्षित रह सकेगा, तैयार सूची संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कार्यरत उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार को भेजी जाएगी, इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम बदन राम, अर्थ एवं संख्या अधिकारी एमपी सिंह, अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24