थाना मटसेना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मोनू 752 ग्राम नाजायज गांजा सहित गिरफ्तार
Gargachary Times
13 May 2026, 20:56
110 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में दौराने चैकिंक संदिग्ध व्यक्ति/वाहन थाना मटसेना पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 12.05.2026 की रात्रि दौराने गश्त व चैकिंग अभियुक्त मोनू पुत्र रामबाबू निवासी ग्राम कुतुकपुर चनौरा थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 33 वर्ष को सैनिक कैन्टीन से आगे व टाटा मोटर्स शौरूम ग्राम रसीदपुर कनैटा थाना मटसैना फिरोजाबाद से पहले टूटी बांउड्री के मध्य से जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त मोनू पुत्र रामबाबू उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 124/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है