खराब प्रदर्शन पर जिलाधिकारी की बड़ी कार्रवाई, कई खंड विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए
Gargachary Times
13 May 2026, 20:59
167 views
Firozabad
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के कड़े रुख के बाद जनपद में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए जिलाधिकारी ने कई खंड विकास अधिकारियों (BDO) के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।
स्थानांतरण का मुख्य कारण
यह कार्रवाई मुख्य रूप से 'फॉर्मर रजिस्ट्री' और 'फैमिली आईडी' (Family ID) जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में अत्यंत खराब प्रदर्शन के आधार पर की गई है। जिलाधिकारी ने पूर्व में ही चेतावनी दी थी कि शासन की प्राथमिकता वाली इन योजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्थानांतरित होने वाले खंड विकास अधिकारी निम्न हैं।
श्री नवीन कुमारः खंड विकास अधिकारी शिकोहाबाद
को अब फिरोजाबाद ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही वे जसराना ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
श्री प्रभात रंजनः खंड विकास अधिकारी टूंडला का स्थानांतरण शिकोहाबाद ब्लॉक में किया गया है।
श्री राजीव कुमारः नवागत अधिकारी को टूंडला ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
श्री सुभाष चन्द्र त्रिपाठी: परियोजना निदेशक, जिन्हें
विकास खंड फिरोजाबाद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, उनके मूल पद के दायित्वों के संबंध में भी आदेश स्पष्ट किए गए हैं।
जिलाधिकारी की कड़ी चेतावनी
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यह स्थानांतरण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि कार्यप्रणाली में सुधार की अंतिम चेतावनी है। यदि आगामी समीक्षा बैठकों में फॉर्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी के आंकड़ों में संतोषजनक सुधार नहीं पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच और अन्य कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।