Loading...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

Gargachary Times 15 May 2026, 21:04 137 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड़ की सलामी ग्रहण की गयी । तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड़ में उपस्थित कर्मचारीगण का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की टोलीवार कार्यवाही करवाई गयी तथा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिये दौड़ लगवाई गयी । साथ ही महोदय द्वारा परेड में उपस्थित निरीक्षक / उ0नि0गण को शस्त्रों के रखरखाव को परखने के लिए शस्त्र अभ्यास कराया गया एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए । परेड़ के पश्चात महोदय द्वारा परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, बैरक, भोजनालय, कैंटीन, आटा चक्की, लाइब्रेरी, क्वार्टर गार्द, आर्म्स वर्क शॉप, स्टोर, डीएफएमडी कक्ष, कैश कार्यालय आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । परेड़ के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
Follow Samachar24