Loading...

काली नदी के तट पर एटा सीमा के पास मिला अज्ञात महिला का शव

Gargachary Times 16 May 2026, 21:43 176 views
Mainpuri
काली नदी के तट पर एटा सीमा के पास मिला अज्ञात महिला का शव
मैनपुरी/बिछवां थाना क्षेत्र के गांव हन्नूखेड़ा के पास काली नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना होने के कारण क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। मामले में मैनपुरी और एटा जनपद की सीमा को लेकर कुछ देर विवाद की स्थिति बनी रही। सूचना पर थाना जसरथपुर व बिछवां पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में राजस्व टीम द्वारा सीमा की नापतौल कराई गई, जिसमें शव मैनपुरी सीमा में पाया गया। क्षेत्राधिकारी भोगांव ने मौके का निरीक्षण कर बिछवां पुलिस को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
Follow Samachar24