Loading...

चैक पाकर अनुदेशकों में छाया उल्लास, खिले चेहरे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार

Gargachary Times 18 May 2026, 12:34 6 views
Agra
चैक पाकर अनुदेशकों में छाया उल्लास, खिले चेहरे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
आगरा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत, प्रदेश के 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों की मानदेय वृद्धि 9,000 से बढ़ाकर 17,000 प्रतिमाह के उपलक्ष्य में अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम जेपी सभागार में हुआ संपन्न। केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, मंत्री होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति सीडीओ आगरा प्रतिभा सिंह ने मां.सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। चैक प्राप्त कर अनुदेशकों में छाया उल्लास, खिले चेहरे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार शिक्षकों,शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को ₹5 लाख तक की मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा,अब महिला अंशकालिक अनुदेशकों को मानदेय सहित मिलेगा 06 माह का मातृत्व अवकाश भी कार्यक्रम में जनपद के 226 अनुदेशकों को बढ़े मानदेय का प्रतीकात्मक चैक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जेपी सभागार में किया गया सम्मानित* कार्यक्रम में जनपद के मा० जनप्रतिनिधिगण ने अनुदेशकों के 9,000 से बढ़ाकर 17,000 प्रतिमाह बढ़े हुए मानदेय पर बधाई देते हुए कहा कि और उत्साह से अनुदेशक करेंगे कार्य। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अनुदेशकों के सम्मान समारोह,चैक वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा . जनप्रतिनिधि,अनुदेशकों व उपस्थित लोगों ने देखा व सुना।
Follow Samachar24