Loading...

मंत्री जयवीर सिंह जी ने फिरोजाबाद में 872.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Gargachary Times 18 May 2026, 12:40 13 views
Firozabad
मंत्री जयवीर सिंह जी ने फिरोजाबाद में 872.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में आज जनपद फिरोजाबाद की तहसील जसराना के पाढ़म स्थित ऐतिहासिक परीक्षित कुण्ड प्रांगण में एक भव्य लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के कायाकल्प के लिए कुल 872.08 लाख रुपये (8.72 करोड़ रुपये) की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी गई। प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पणः कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा कुल 621.40 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का विधि-विधान से लोकार्पण किया गया, जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्य शामिल हैं: 1. परीक्षित कुण्ड, पाढ़म (लागतः 432.04 लाख रुपये): जसराना तहसील के अंतर्गत पाढ़म स्थित इस पौराणिक और ऐतिहासिक कुण्ड के पर्यटन विकास एवं सौंदर्गीकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया। 2. रामलीला मैदान, खेरिया (लागतः 189.36 लाख रुपये): यहाँ खेल, सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बाउंड्रीवॉल (चारदीवारी) निर्माण एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों का लोकार्पण संपन्न हुआ। क्षेत्रीय पर्यटन और जन-आस्था के केंद्रों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से माननीय मंत्री जी द्वारा 250.68 लाख रुपये की लागत वाली नई परियोजनाओं का शिलान्यास (भूमि पूजन) भी किया गयाः बड़े जखईया महाराज मंदिर, जसरानाः इस प्रसिद्ध और आस्था के बड़े केंद्र के पर्यटन विकास एवं व्यापक सौंदर्याकरण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही जसराना तहसील के अंतर्गत विभिन्न अन्य चिन्हित स्थानों पर भी पर्यटन विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। माननीय मंत्री जी परीक्षित कुंड प्रांगण पाढम, रामलीला मैदान खेरिया का लोकार्पण, बड़े जख़इया महाराज मंदिर, चकलेश्वर महादेव मंदिर पैढत, जख़इया महाराज मंदिर जसराना, मा कामाख्या मंदिर जसराना का शिलान्यास करेंगे। "जनपद फिरोजाबाद की ऐतिहासिक और पौराणिक धरोहरों को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाना हमारा संकल्प है। परीक्षित कुण्ड और बड़े जखईया महाराज मंदिर जैसे पावन स्थल हमारी अटूट आस्था के केंद्र हैं। इन स्थानों पर पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ी भी अपनी समृद्ध विरासत पर गर्व कर सकेगी।" इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विधायक जसराना सचिन यादव, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, चेयरमेन एका माया देवी सागर, चेयरमेन फरिहा रेशम देवी कुशवाहा, पूर्व विधायक जसराना रामगोपाल और पप्पू लोधी, जिला पंचायत सदस्य राजवीर राजपूत, जिला महामंत्री अजीत राजपूत, जिला मंत्री शीलू सविता प्रधान आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24