Loading...

ईद पर्व और अधिकमास को लेकर थाना गोवर्धन में हुई पीस कमेटी की बैठक

Gargachary Times 18 May 2026, 12:42 8 views
Mathura
ईद पर्व और अधिकमास को लेकर थाना गोवर्धन में हुई पीस कमेटी की बैठक
गोवर्धन में महीने भर तक लगने वाले अधिक मास मेले और आने वाले ईद के पर्व को लेकर गोवर्धन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह द्वारा स्थानीय गणमान्य लोगों, मुस्लिम समुदाय के लोगों व क्षेत्र के अन्य गांव के प्रधान व नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक में दोनों पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से गोवर्धन में 1 महीने तक चलने वाले अधिक मास मेल को लेकर स्थानीय व्यापारी वर्ग व दुकानदारों व गणमान्य लोगों से सहयोग की अपील की तो वही गोवर्धन के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी खुद की सहमति से इस बार अधिक मास मेले के कारण बकरीद पर कुर्बानी ना देने का निर्णय लिया जिसका सभी लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। गोवर्धन के आसपास के मुस्लिम बाहुल्य गांव जैसे देवसेरस, मुद्सेरस मढ़ौरा, आदि गांव के प्रधानों को प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए की बकरीद पर कुर्बानी के अवशेषों को गहरे गड्ढों में दफनाया जाए जिससे कुत्ते बिल्ली इत्यादि उन्हें बाहर खींचकर खुले में ना लाकर पटक दें। गोवर्धन में अधिक मास मेल को लेकर प्रशासन द्वारा कुछ दिन पूर्व अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था जो दो दिन बाद ही पूर्व की तरह ही आक्रमण लग गया। इस बारे में एसडीएम सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मुनादी करके दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी जाएगी इसके बाद भी अगर वो अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उनके तख्ते पट्टी कुर्सी इत्यादि सामान जप्त कर लिए जाएंगे और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह के साथ ईओ गोवर्धन चेतन तिवारी,गोवर्धन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, गोवर्धन थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर,राधा कुंड नगर पंचायत अध्यक्ष रामपाल मुंशी,व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पहलवान,रामधन पहलवान और सभी समुदाय के गणमान्य लोगों उपस्थित रहे
Follow Samachar24