Loading...

गोवर्धन पुलिस ने युवक को नशीले पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार

Gargachary Times 18 May 2026, 17:26 5 views
Mathura
गोवर्धन पुलिस ने युवक को नशीले पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार
डी डी शर्मा गोवर्धन -जिला पुलिस प्रशासन मथुरा द्वारा नशा कारोबारियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में थाना गोवर्धन पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब भगोसा जाने वाले रास्ते पर एक युवक शाहरूख पुत्र सुजान निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 121 ग्राम एल्प्राजोलम बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर,उ0नि0चौधरी सतेन्द्र सिंह,संजीव कुमार,उपनीश बाबू अर्पित कुमार मौजूद रहे।
Follow Samachar24