Loading...

कलयुगी बेटे ने बहु के साथ मिलकर बुढ़े मां बाप को मारपीट कर घर से निकाला, दर दर ठोकर खाने को मजबूर है मां बाप

Gargachary Times 18 May 2026, 17:27 214 views
Mathura
कलयुगी बेटे ने बहु के साथ मिलकर बुढ़े मां बाप को मारपीट कर घर से निकाला, दर दर ठोकर खाने को मजबूर है मां बाप
डी डी शर्मा - गर्गाचार्य टाइम्स मगोर्रा -मामला गोर्वधन तहसील के मगोर्रा थाना क्षेत्र के कस्बा सौंख के सहजुआ थोक नैनुपट्टी रोड का है जहां केला देवी पत्नी गोपाल ने मेहनत मजदूरी कर एक प्लॉट खरीदा और एक मकान बनाया जिसमें अपने छोटे नाबालिग बेटे के साथ रहती थी , उस पर उसके बड़े बेटे नरेश ने अपनी पत्नी सीमा के कहने से कब्जा कर लिया है और गोला पत्नी सूबा के साथ मिलकर उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया पीड़ित मां बाप सौंख पुलिस चौकी पहुंचे जहां से उन्हें थाना मगोर्रा भेजा वहां लिखित प्रार्थना पत्र देकर थाना अध्यक्ष हरीश चौधरी से न्याय की गुहार लगाते हुए घर वापस दिलाने की मदद मांगी है और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की प्रार्थना की है केला देवी का कहना है कि गोला पत्नी सूबा कहती हैं कि मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता पहले भी गोला पत्नी सूबा पुलिस के साथ थाना मगोर्रा में अभद्रता करने के मामले में जेल जा चुकी हैं उससे बुजुर्ग दंपति को जान माल का खतरा भी सता रहा है देखना होगा क्या प्रशासन पीड़ितों को न्याय दिल पाता है या नहीं ।
Follow Samachar24