उप मुख्यमंत्री ने प्रयागराज स्थित पारद चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन-पूजन
Gargachary Times
18 May 2026, 17:34
198 views
Prayagraj
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को प्रयागराज स्थित स्वामी भजनानन्द मृत्युंजय धाम में अवस्थित पारद चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों एवं समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा समस्त जगत का कल्याण हो, यही प्रार्थना है।
तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने महामंडलेश्वर
स्वामी शारदानन्द महाराज के स्मृति चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण किया।उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।