Loading...

90 वर्ष की दादी को नाती-बेटों ने पालकी में कराई ब्रज चौरासी कोस यात्रा

Gargachary Times 19 May 2026, 20:13 97 views
Mathura
90 वर्ष की दादी को नाती-बेटों ने पालकी में कराई ब्रज चौरासी कोस यात्रा
राया। अधिक मास प्रारम्भ होते ही ब्रजभूमि में भक्ति का अमृत बरसने लगा है। दूर-दराज से श्रद्धालु भारी संख्या में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच भक्ति, सेवा और पारिवारिक समर्पण की एक भावुक तस्वीर राया में देखने को मिली। राया में हाथरस जनपद के सासनी क्षेत्र निवासी 90 वर्षीय किरण देवी पत्नी देवीराम सुसायत कलां सासनी की वर्षों पुरानी इच्छा थी कि वह ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करें। वृद्धावस्था और कमजोर स्वास्थ्य के बावजूद उनकी आस्था कम नहीं हुई। दादी की इस आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए उनके नातीयो ने अपने पिता के साथ मिलकर अनोखी मिसाल पेश की। और ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का सपना पूरा किया जिसने भी देखा दादी के प्रति इस लगाव की प्रशंसा करते नहीं थका
Follow Samachar24