Loading...

21 भई को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा को शांतिपूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है

Gargachary Times 20 May 2026, 20:58 87 views
Firozabad
21 भई को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा को शांतिपूर्ण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है
21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा द्वारा परीक्षा केंद्रांे का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, जिलाधिकारी ने दाऊ दयाल महिला पी0जी0 कॉलेज और महात्मा गांधी महिला पी0जी0 कॉलेज का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों और उपलब्ध सुविधाओं की गहन समीक्षा की, जिलाधिकारी ने परीक्षा कंेद्रांे पर स्थापित कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और तकनीकी व्यवस्थाओं को परखा। उन्होने इन विद्यालय में बने क्लॉर्क रूम की व्यवस्थाओं को भी देखा, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की परीक्षा की गरिमा, सुचिता और पारदर्शिता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा, उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए पूरी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अंत में कहा की परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन और पारदर्शी बनाना हमारी प्राथमिकता है, लापरवाही बरतने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इस दौरान अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार द्विवेदी और सिटी मजिस्ट्रेट आदि सम्बन्धित उपस्थित रहें।
Follow Samachar24