Loading...

दो माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र सोनई के संविदा कर्मचारी हड़ताल पर

Gargachary Times 21 May 2026, 20:47 43 views
Mathura
दो माह से वेतन न मिलने पर स्वास्थ्य केंद्र सोनई के संविदा  कर्मचारी हड़ताल पर
राया, ( अमित अग्रवाल ) पिछले दो माह से वेतन न मिलने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनई के संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठ गये है। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पिछले दो महीनों के मानदेय भुगतान अगले माह से समय से वेतन का भुगतान, गत वर्ष की निर्धारित वेतनवृद्धि की जाये कर्मचारियों का कहना है कि तीन दिन तक आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर बाकी कार्य बाधित रहेंगे। यदि शासन से सहमति नहीं बन पाती है तो 26 मई से आकस्मिक कार्य भी बाधित करने पड़ेंगे। वेतन न मिलने की वजह से बच्चों की स्कूल फीस, घर का राशन और यातायात का भुगतान भी नहीं कर पा रहे हैं। कुछ कर्मचारी दूसरे शहरों से भी काम करने आए हैं उनको यहां गुजारा करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान डॉ आशुतोष कुशवाह अन्तरिक्ष चौटीला रामदास राजपूत प्रमोद गौतम, डॉ भावना सिंह सत्यम वर्मा राजकुमार श्रीमती नीलम वर्मा श्रीमती रचना पाल श्रीमती रश्मि गुप्ता पवन कुमार आदि कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
Follow Samachar24