आगरा में चौराहों के 50 मीटर दायरे में नहीं होगा अतिक्रमण, पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार का सख्त आदेश
Gargachary Times
21 May 2026, 20:50
42 views
Agra
अमन गुप्ता रिपोर्ट जिला आगरा
आगरा। आगरा में यातायात व्यवस्था को बेहतर और जाम मुक्त बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस कमिश्नर ने मधुनगर चौराहा और बसई चौराहे का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौराहों के आसपास अवैध पार्किंग, ठेल-ढकेल और अतिक्रमण मिलने पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। पुलिस कमिश्नर ने आदेश दिए कि प्रत्येक चौराहे से 50 मीटर के दायरे को हर दिशा में नो-एन्क्रोचमेंट
एवं नो-पार्किंग जोन बनाया जाए, ताकि आमजन को सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था मिल सके। अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया और दुकानदारों व स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही वाहनों की सघन चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस कमिश्नर ने सभी एसीपी और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के व्यस्त चौराहों को चिन्हित कर विशेष यातायात अभियान चलाएं। प्रतिदिन 3 घंटे का विशेष अभियान चलाकर चौराहों को जाम मुक्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ब्लैक फिल्म, अवैध हूटर, स्टंटबाजी, ड्रिंक एंड ड्राइव, ट्रिपलिंग, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, ओवर स्पीडिंग, नो-एंट्री और रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए