Loading...

एसडीएम के पेशकार की जिलाधिकारी से शिकायत

Gargachary Times 21 May 2026, 21:01 72 views
Mathura
एसडीएम के पेशकार की जिलाधिकारी से शिकायत
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। सदर तहसील में तैनात एसडीएम के पेशकार लहरेश कुमार के खिलाफ गांव जचोंदा के कुछ लोग जिलाधिकारी के यहां पहुंचे। जिन्होंने जिलाधिकारी को पेशकार के खिलाफ शिकायती पत्र दिया और उसके स्थानांतरण की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लहरेश कुमार तहसील सदर के गांव जचौदा का निवासी हैं और वर्तमान में उपजिलाधिकारी सदर कार्यालय में पेशकार के पद पर कार्यरत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चल रही पार्टीबंदी और मुकदमों के मामलों में वह अपने पद का दुरुपयोग कर लोगों को परेशान करता हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष के लोगों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर दबाव बनाता है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि विरोध करने पर उसके द्वारा झूठे मुकदमों में फंसाने और प्रभाव का इस्तेमाल करने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि पेशकार अपने साथ में प्राइवेट कर्मचारी भी रखता है जो रिश्ते में उसका भतीजा रखता है। ग्रामीणों का आरोप है कि पेशकार के द्वारा किसानों और ग्रामीणों का उत्पीड़न किया जा रहा है उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की जांच कराकर संबंधित कर्मचारी का स्थानांतरण किया जाए, जिससे गांव में तनाव की स्थिति समाप्त हो सके।
Follow Samachar24