Loading...

ऑपरेशन दहन के तहत फिरोजाबाद पुलिस ने 787 किलो से अधिक मादक पदार्थ कराया नष्ट

Gargachary Times 22 May 2026, 21:01 92 views
Firozabad
ऑपरेशन दहन के तहत फिरोजाबाद पुलिस ने 787 किलो से अधिक मादक पदार्थ कराया नष्ट
फिरोजाबाद। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के अंतर्गत जनपद फिरोजाबाद पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा रेंज के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। दिनांक 22 मई 2026 को थाना दक्षिण, उत्तर, मटसेना, जसराना, शिकोहाबाद, मक्खनपुर, टूण्डला, पचोखरा एवं सिरसागंज से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के 74 अभियोगों में जब्त किए गए गांजा, चरस, डायजापाम सहित अन्य मादक पदार्थों को जेआरआर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, एत्मादपुर आगरा स्थित भस्मक भट्टी में नष्ट कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारियों ने दस्तावेजों सहित माल प्रस्तुत किया। कार्रवाई जनपदीय डीडीसी कमेटी एवं उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। पुलिस द्वारा नष्ट कराए गए मादक पदार्थों का कुल वजन 787 किलो 501 ग्राम रहा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 41 लाख 39 हजार 320 रुपये बताई गई है। थानावार विवरण में थाना टूण्डला से सर्वाधिक 767.69 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट कराया गया। इसके अलावा थाना दक्षिण से 5.756 किलोग्राम, सिरसागंज से 8.32 किलोग्राम, पचोखरा से 3.8 किलोग्राम सहित अन्य थानों का माल भी नष्ट किया गया। पुलिस प्रशासन ने इसे मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी कार्रवाई बताते हुए कहा कि भविष्य में भी अवैध नशे के कारोबार पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Follow Samachar24