Loading...

थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा 312 बोर व 01 जिंदा कारतूस 312 बोर सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 22 May 2026, 21:01 71 views
Firozabad
थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा 312 बोर व 01 जिंदा कारतूस 312 बोर सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा दौराने चैंकिग मुखबिर खास की सूचना पर 01 अभियुक्त अन्नू पुत्र भीकम निवासी वजीरपुरा थाना हरी पर्वत जनपद आगरा को 01 तमन्चा 312 बोर व 01 जिंदा कारतूस 312 बोर सहित अभियुक्त को बन्ना रोड थाना टूण्डला फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना टूण्डला पर मु0अ0सं0-245/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24