ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ उप जिलाधिकारी उषा सिंह की कार्रवाई
Gargachary Times
22 May 2026, 21:10
71 views
Mathura
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा।
महावन तहसील की उप जिलाधिकारी उषा सिंह ने गिट्टी से भरे दो डंफर किए सीज।
महावन क्षेत्र में गिट्टी से भर दो डंपरों को उप जिला अधिकारी उषा सिंह और खनन अधिकारी के द्वारा रोका गया चेकिंग के दौरान अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही की गई।
कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी उषा सिंह के द्वारा बताया गया कि महावन क्षेत्र में गिट्टी से भरे ओवरलोड दो डंफर जा रहे थे जिन्हें रुकवा कर चालक से पूछताछ की गई तो उसके
बताया गया कि सरकारी कार्य के लिए गिट्टी ले जाई रही।
डंपरों की जब जांच पड़ताल की गई तो अनियमितता पाई गई, और दोनों डंफर ओवरलोड भी थे। दोनों डंपरों को सीज किया गया। वहीं उप जिलाधिकारी उषा सिंह का कहना है कि ओवरलोडिंग और अनियमित बरतने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।