घर के बाहर बैठे व्यक्ति के सिर पर हमला करके किया घायल
Gargachary Times
24 May 2026, 18:15
43 views
Jalaun
हरिओम बुधौलिया
कोंच(जालौन) मोहल्ला आजाद नगर में एक व्यक्ति घर के बाहर बैठा हुआ था तभी अचानक से दूसरा व्यक्ति आया और उसने घर के बाहर बैठे व्यक्ति के ऊपर हमला बोल दिया जिससे उसका सिर फट गया और वह लहू लुहान हो गया।
उक्त के संबंध में मोहल्ला आजाद नगर निवासी इरफान उल्ला पुत्र हबीब उल्ला ने दिन शनिवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 23 मई 2026 समय करीब 9.30 बजे की है जब मेरे पिता हबीब उल्ला घर के बाहर बैठे हुए थे तभी मोहल्ले का ही निवासी रोशन पुत्र मुन्ना आया और अकारण मेरे पिता के सिर में हमला बोल दिया जिससे वह लहूलुहान हो गए इसके बाद उक्त गाली गलौच करते हुए धमकी देकर भाग गया इरफान ने पुलिस से उक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।