Loading...

अधिक मास में श्रद्धालुओं की सेवा हेतु शिविर का शुभारंभ

Gargachary Times 24 May 2026, 18:22 7 views
Mathura
अधिक मास में श्रद्धालुओं की सेवा हेतु शिविर का शुभारंभ
मथुरा: प्रमुख समाजसेवी, भाजपा नेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की विशेष आमंत्रित सदस्य सविता सिंह सौरौत द्वारा अधिक मास में 84 कोस की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा एवं सुविधा के लिए एक विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर ग्राम अड़ूकी पर, परिक्रमा मार्ग पर स्थापित किया गया है, जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं। इस अवसर पर जानकारी देते हुए सविता सिंह सौरौत ने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं के लिए स्नान, शौच, नाश्ता, भोजन, चाय-पानी सहित आवश्यक दवाइयों एवं डॉक्टर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों में लगे श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर बहुत सौभाग्य से प्राप्त होता है। इसी उद्देश्य के तहत परिक्रमा मार्ग के अन्य स्थानों पर भी लगातार इस प्रकार के सेवा शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह पूर्व में भी समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय रही हैं और निरंतर क्षेत्र के लोगों की सेवा करती आ रही हैं। महिलाओं के हितों, बेटियों के विवाह एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों के माध्यम से वह समाज और धर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रही हैं। श्रीमती सविता सिंह सौरौत ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी 84 कोस परिक्रमा को सुगम एवं सफल बनाएं। इस शानदार शिविर के संचालन के लिए स्थानीय लोगों द्वारा श्रीमती सविता सिंह सौरौत का चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर भावना, सुनीता, राकेश प्रधान, संजीव पचहरा, राजू, जितेन्द्र पहलवान, हरेन्द्र तोमर, पवन कुमार प्रधान, राधेश्याम गिरी, रामवीर सिंह बिष्ट, राकेश नौटियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Follow Samachar24