माधौगढ़ प्रीमियम लीग में मैच के दौरान चोको छक्कों पर दर्शोको ने तालिया बजाकर खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन गांवों में खेल महोत्सव से उभर रही नई प्रतिभाएं: धर्मवीर प्रजापति, राज्यमंत्री
Gargachary Times
24 May 2026, 19:37
36 views
Mainpuri
कोंच(जालौन)- बुंदेलखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है बस उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के लिए अवसर मिलना चाहिए, और ग्रामीण युवाओं को यह अवसर माधोगढ़ विधायक ने क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार और सफल आयोजन कर दिया है। यह बात उप्र सरकार के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने शनिवार की रात टूर्नामेंट में बतौर अतिथि उपस्थित होकर कही।
तीतरा गांव स्थित एमएसडी महाविद्यालय के मैदान में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन द्वारा आयोजित कराए जा रहे माधोगढ़ विधानसभा प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार की रात अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति उपस्थित हुए। आयोजन समिति प्रमुख आशु निरंजन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मंत्री का फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया। टूर्नामेंट आयोजन को लेकर मंत्री ने कहा कि भाजपा पार्टी ने गत समय पूर्व प्रदेश भर में खेलो इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया था, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं भी युवाओं के प्रोत्साहन हेतु खेलों को बढ़ावा देते हैं। मुख्यमंत्री के पदचिन्हों पर चलकर माधोगढ़ विधायक भी ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहे हैं जिसकी प्रशंसा निश्चित रूप से होगी। वहीं मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने क्रिकेट मैदान पर पहुंचकर लीग मैच खेल रही टीमों के मध्य टॉस कराया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं बधाई दी। मंत्री ने स्वयं भी दर्शक दीर्घा में करीब एक घंटे बैठकर मैच का आनंद उठाया।
कोंच(जालौन)- शनिवार की रात फ्लड लाइट्स में खेले गए तीनों मैचों में खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर मौजूद हजारों दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। पहला मैच तीतरा इलेवन और खकसीस इलेवन के बीच खेला गया। तीतरा टीम के कप्तान पंकज यादव ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 7 विकेट खोकर 70 रन बनाए। जबाव में अतुल गुर्जर की कप्तानी वाली खकसीस टीम ने ताबड़तोड़ बैटिंग कर एक विकेट खोकर पांच ओवर पांच गेंदों में ही मैच जीत लिया। खकसीस टीम के आलराउंडर खिलाड़ी शेरा ने 28 रन बनाए और 2 विकेट लिए जिन्हें मेन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। दूसरा मैच इलेवन स्टार बरोदा और तीतरा इलेवन टीम के मध्य हुआ। तीतरा टीम के कप्तान पंकज यादव ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 4 विकेट खोकर 96 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया। जबाव में कप्तान पवन पटेल की बरोदा टीम 3 विकेट के पतन पर सिर्फ 69 रन ही बना सकी और टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। तीतरा टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिनंदन दीक्षित ने 44 रन बनाए साथ ही दो विकेट भी हासिल किए। अभिनंदन को मेन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मैच बजरंग इलेवन तारपुरा और खकसीस इलेवन टीम के बीच खेला गया। तारपुरा टीम के कप्तान सागर प्रजापति ने ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 5 विकेट खोकर 95 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कप्तान अतुल गुर्जर की अगुवाई वाली खकसीस की टीम साढ़े सात ओवरों में ही 78 रनों पर ऑल आउट हो गई। तारपुरा टीम के धुरंधर बल्लेबाज रोहित रौरा ने सिर्फ 18 गेंदों में आतिशी बल्लेबाजी कर 48 रन बनाए और 4 विकेट भी चटकाए। रोहित को मेन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। सूरज त्रिपाठी एवं शिशिर कुमार अंपायर रहे। स्कोरर की भूमिका अभिजीत चौहान, राज ठाकुर एवं सोमेंद्र चमरसेना ने निभाई। मैच की ऑनलाइन लाइव की व्यवस्था में मानस मिश्रा, विमल और अर्पित शामिल रहे। वहीं पिच से लेकर मैदान की अन्य सारी व्यवस्थाओं में आयोजन समिति प्रमुख आशु निरंजन की अगुवाई में कमेटी के सदस्य आकाश निरंजन छानी, अंकित पटेल, आकाश, नेहरू, हिमांशु, पंकज, जीतू, राज आदि शामिल रहे।