Loading...

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ उप जिलाधिकारी उषा सिंह की कार्रवाई लगातार जारी,पांच ओवरलोड ट्रेलर्स पकड़े

Gargachary Times 24 May 2026, 21:27 20 views
Mathura
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ उप जिलाधिकारी उषा सिंह की कार्रवाई लगातार जारी,पांच ओवरलोड ट्रेलर्स पकड़े
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा महावन तहसील की उप जिलाधिकारी ऊषा सिंह की ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाई लगातार जारी है। ऊषा सिंह ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। उपजिलाधिकारी की इस कार्रवाई से वाहन चालकों और परिवहन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। महावन तहसील की उप जिलाधिकारी ऊषा सिंह ने पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे वाहनों की जांच की गई, जिसमें निर्धारित क्षमता से अधिक माल लदे पांच ट्रेलर्स पाए गए। ऊषा सिंह ने इलीगल ट्रांसपोर्टेशन में ब्लैकस्टोन से भरे हुए पांच ओवरलोड ट्रेलर्स को जप्त करके पुलिस को सुपुर्द किया। कार्रवाई महावन क्षेत्र के छिबरऊ बंबा के पास चेकिंग के दौरान की गई। इस दौरान उप जिलाधिकारी उषा सिंह ने ने कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते हैं और इससे सड़कों को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशानुसार आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी उषा सिंह की की इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों ने संतोष जताया है तथा सड़क सुरक्षा के लिए इसे जरूरी कदम बताया है।
Follow Samachar24