Loading...

आकाशवाणी के 90 गौरवशाली वर्ष पर्ण

Gargachary Times 25 May 2026, 19:46 54 views
Agra
आकाशवाणी के 90 गौरवशाली वर्ष पर्ण
आकाशवाणी के 90 गौरवशाली वर्ष पर्ण होने के उपलक्ष्य में आकाशवाणी आगरा ने सेंट जॉर्जेस कॉलेज बालूगंज के ऑडिटोरियम में आमंत्रित श्रोताओं के समक्ष एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि मंत्रीगण पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अधिकारी, चिकित्सक, साहित्यकार, कवि शायर तथा शास्त्रीय एवं स्गम संगीत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित कलाकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आकाशवाणी आगरा के क्लस्टर हेड एवं उप महानिदेशक मयंक कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर आकाशवाणी आगरा केंद्र के सहायक निदेशक (कार्यक्रम) अनेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आकाशवाणी पिछले 90 वर्षों से देश के जनमानस के कल्याण हेतु सूचना, शिक्षा एवं मनोरंजन के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन श्रीकृष्ण एवं हरप्रीत कौर द्वारा किया गया।
Follow Samachar24