Loading...

महोबा कांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Gargachary Times 25 May 2026, 19:46 83 views
Firozabad
महोबा कांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। महोबा की दलित नीट छात्रा के अपहरण एवं सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष Ramnivas Yadav ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घटना को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का उदाहरण बताते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि छात्रा को कोचिंग से लौटते समय अगवा कर प्रयागराज में 16 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जो बेहद निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। कांग्रेस नेताओं ने पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान संदीप कुमार, प्रदीप झा, शालिमार हाशमी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow Samachar24