Loading...

दक्षिण थाना परिसर में पीस कमेटी बैठक सम्पन्न, त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Gargachary Times 25 May 2026, 19:48 52 views
Firozabad
दक्षिण थाना परिसर में पीस कमेटी बैठक सम्पन्न, त्योहारों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
फिरोजाबाद पुलिस द्वारा आगामी बकरीद एवं मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना दक्षिण परिसर में पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ क्षेत्र के धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा शांति समिति के सदस्यों के साथ संवाद किया। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी से आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक, फर्जी अथवा सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा पुलिस लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अंत में पुलिस प्रशासन ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और Firozabad Police नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
Follow Samachar24