Loading...

दो बच्चों की माँ प्रेमी संग हुई फुर्र

Gargachary Times 25 May 2026, 19:49 50 views
Jalaun
दो बच्चों की माँ प्रेमी संग हुई फुर्र
कोंच(जालौन)मातृत्व प्रेम छोड़कर दो बच्चों की माँ प्रेमी संग फरार हो गयी और पति पत्नी की तलाश में दर दर भटकते हुए पुलिस के पास पहुंचकर बरामद किए जाने की गुहार लगायी। मामला कोतवाली के मुहल्ला जबाहर नगर का है जहां के निबासी राघवेंद्र ने दिन सोमवार को मीडिया से रूबरू होकर बताया कि उसकी शादी सात वर्ष पूर्व लहर मध्य प्रदेश में हुई थी और शादी के बाद दोनों परिवार सामान्य रूप से चल रहे थे लेकिन कुछ समय पूर्व पत्नी के किसी अन्य के सम्पर्क में आने पर उसका व्योहार बदल गया और वह बगैर बताए दिनांक 16 मई 2026 को समय करीब दोपहर 4 बजे घर से अपने प्रेमी के साथ चली गयी जिसे उसने काफी तलाश किया और पुलिस से भी बरामद किये जाने की गुहार लगाई है लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्यवाही नही कर रही है जिससे वह बहुत परेशान है और घर में दो छोटे छोटे बच्चों को छोड़कर चले जाने से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
Follow Samachar24