जूम मीटिंग के माध्यम से जन-सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण
Gargachary Times
25 May 2026, 19:52
5 views
Mainpuri
मैनपुरी - जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जूम मीटिंग के माध्यम से जन-सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, जनगणना, गेहूं क्रय, लिंक एक्सप्रेस-वे हेतु भूमि क्रय आदि बिन्दुओं की विभागवार समीक्षा करने पर कार्यालय से अनुपस्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी का आज का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए समय से कार्यालय उपस्थित न होने के संबंध में 02 दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने, जनगणना कार्य में रुचि न लेने पर खंड शिक्षाधिकारी करहल का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी जन-शिकायतों के निस्तारण के प्रति संवेदनशील रहें, जनपद में कई विभागों का फीडबैक शासन स्तर से असंतुष्ट प्राप्त हो रहा है, तहसीलों में भी शिकायतों के निस्तारण की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में शासन स्तर से लिए गए फीडबैक में से 80 प्रतिशत से कम संतुष्ट फीडबैक प्राप्त होगा, तो ऐसे अधिकारियों का वेतन रोकते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि खंड विकास अधिकारी सदर, घिरोर, जागीर, बेवर, कुरावली, करहल, प्रभारी चिकित्साधिकारी करहल, बरनाहल, पशु चिकित्साधिकारी बरनाहल, सब रजिस्ट्रार भोगांव, करहल, उप संचालक चकबंदी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला उपायुक्त स्व-रोजगार, उप निदेशक मंडी, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, प्राचार्य डायट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक किशनी से सम्बन्धित आई.जी.आर.एस., हेल्पलाइन की शिकायतों पर शासन स्तर से लिये गये फीडबैक में से शत-प्रतिशत पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है, सम्बन्धित अधिकारी कार्यशैली सुधारें, प्रत्येक दशा में शिकायतकर्ता से वार्ता करें यथा संभव मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के उपरांत शिकायत का निराकरण करें।
त्रिपाठी ने तहसील, नगर, क्षेत्रवार जनगणना प्रगणकों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि तहसीलों में प्रगणकों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं है, 04 दिन व्यतीत होने के बाद भी कुछ प्रगणकों द्वारा किट प्राप्त नहीं की गई है। उन्होंने तहसीलदारों, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय से कहा कि ऐसे प्रगणक जिनके द्वारा अभी तक किट प्राप्त नहीं की गयी है, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबन करने की संस्तुति जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को उपलब्ध करायें, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के निलंबन की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जिन प्रगणकों द्वारा किट प्राप्त करने के बाद भी क्षेत्र में कार्य नहीं किया जा रहा है, ऐसे प्रगणकों को चिन्हित कर उनका वेतन तत्काल प्रभाव से रोका जाए। उन्होंने तहसीलदारों, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय से कहा कि वह स्वयं फील्ड में निकलकर जनगणना कार्य का निरीक्षण करें, निर्धारित समयावधि में प्रत्येक प्रगणक को अपना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करना है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी और कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई जाएगी।