प्रशाशन की टीम ने प्रेस क्लब मैनपुरी की बिल्डिंग को कराया खाली
Gargachary Times
25 May 2026, 19:52
77 views
Mainpuri
मैनपुरी - प्रेस क्लब मैनपुरी के प्रयास का असर देखने को मिला है, प्रशाशन की टीम ने प्रेस क्लब कार्यालय पहुंचकर प्रेस क्लब को कब्ज़ा मुक्त करने के लिए निर्देश दिए हैं। SDM सदर अभिषेक कुमार और CO सिटी ने कब्ज़ाधारियों से 24 घंटे मे प्रेस क्लब कार्यालय को कब्ज़ा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। SDM ने मौके पर एक नोटिस भी चस्पा करने का निर्देश दिया है, जिससे भविष्य मे कोई भी व्यक्ति प्रेस क्लब मैनपुरी पर अवैध कब्ज़ा ना करें। SDM ने आगे प्रेस क्लब की ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों को कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।
सन 1993 मे उत्तरप्रदेश के राज्यपाल मोतीलाल बोरा के निर्देश पर तत्कालीन DM रोहित नंदन ने बनवाया था, लेकिन देख रेख के अभाव में प्रेस क्लब के कार्यालय पर अवैध कब्ज़ा कर लिया गया। समय समय पर प्रेसक्लब कार्यालय को खाली करने की मांग उठती रही लेकिन मामला ठन्डे बस्ते में चला गया। हाल ही में मैनपुरी प्रेस क्लब के चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्पित चतुर्वेदी और सचिव अतुल सक्सेना के अलावा प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने प्रयास शुरू किये और केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और जिलाधिकारी मैनपुरी डॉ. इंद्रामणि त्रिपाठी के निर्देश पर प्रशाशन ने प्रेसक्लब की ज़मीन को खाली कराने के प्रयास शुरू किये हैं।