पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनी फरियादियों की समस्याएं
Gargachary Times
25 May 2026, 19:55
59 views
Jalaun
हरिओम बुधौलिया
जालौन पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को ऑनलाइन माध्यम से सुना गया
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट किया जाए। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।
इस वर्चुअल जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना रहा। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया।