सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राया का आकस्मिक निरीक्षण
Gargachary Times
26 May 2026, 19:40
48 views
Mathura
राया, (अमित अग्रवाल) जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी के दौरान जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने राया में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी मथुरा राधाबल्लभ ने मांट रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी व्यवस्था, प्रसव कक्ष तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के समय चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए तथा मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई।
इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ ललित कुमार शर्मा महिला चिकित्सक डॉ सरोज सिंह श्यामसुंदर वर्मा रामबिहारी श्रीवास्तव जयमोहन शर्मा नेहा आदि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।