महिला संबंधी अपराध में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस को मिली सफलता
Gargachary Times
26 May 2026, 20:22
74 views
Firozabad
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 542/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त अमन पुत्र बब्बूराम को मुखबिर की सूचना पर सुहागनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मूल रूप से आशू के मकान में किराए पर रह रहा था, जो वीआईपी मेडिकल वाली गली, गाजीपुर रोड, थाना डबूआ, जनपद फरीदाबाद (हरियाणा) का निवासी है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, उपनिरीक्षक गुलफाम, कांस्टेबल कुलदीप कुमार एवं कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह शामिल रहे।