Loading...

जिलाधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Gargachary Times 27 May 2026, 19:46 40 views
Mathura
जिलाधिकारी ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का  निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बुधवार को जनपद मथुरा स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सुरक्षा में तैनात कर्मियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से अपने दायित्वों का जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ निर्वहन करने तथा निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा। निरीक्षण में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे
Follow Samachar24