गोवर्धन में अधिकमास की एकादशी पर बाजार बंद जनता और श्रद्धालु परेशान
Gargachary Times
27 May 2026, 19:46
41 views
Mathura
डी डी शर्मा
कस्बा गोवर्धन में पिछले दो तीन हफ्तों से बाजार को बुधवार अवकाश के तहत बंद रखने की मुहिम चलाई जा रही है।जिसके तहत मेडिकल ओर दूध फल डेयरी को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानों को बंद रखने का निर्णय दुकानदारों और व्यापार मंडल गोवर्धन द्वारा लिया गया है। हालांकि पिछले हफ्ते इसका मिलाजुला असर देखने को मिला जिसमें कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर बैठे रहे तो कुछ दुकानदार दुकानें खोल कर मुनाफा कमाते दिखे। लेकिन इस बुधवार को व्यापार मंडल द्वारा सभी दुकानों को बंद रखने की मुहिम सख्ती से लागू की गई तो कस्बे की दुकानें बंद कर दी गई। अब चूंकि इस बार बुधवार अवकाश ओर अधिकमास की बड़ी एकादशी एक ही दिन होने के कारण गोवर्धन की आम जनता को जरूरी सामान जैसे व्रत करने वाले लोगों को कूटू आटा,किराना का सामान, आदि के लिए पूरे कस्बे में जगह-जगह भटकना पड़ रहा है यहाँ तक कि अधिकमास में परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है ऐसे में उनको भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तो श्रद्धालुओं के साथ साथ आम स्थानीय लोग भी व्यापार मंडल और दुकानदारों के इस परेशानी देने वाले फैसले को कोसते नज़र आए।लोगों का कहना है कि कम से कम अधिकमास में दैनिक उपयोग की जरूरी सामान की और मेडिकल की दुकानों को खोलने की छूट रहनी चाहिए भले ही अधिकमास और गुरु पूर्णिमा पर्व के बाद इस नियम को स्थायी तौर पर लागू कर दिया जाए। गोवर्धन व्यापार मंडल अध्यक्ष हुकुम अग्रवाल द्वारा बताया गया कि फल डेयरी सब्जी मेडिकल की दुकानों को खोलने की छूट है जल्दी ही किराना स्टोर पर बैठ कर निर्णय लिया जाएगा और समस्या का समाधान किया जाएगा।