बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट,सड़कों पर नमाज़ और अवैध क़ुर्बानी पर रहेगी रोक
Gargachary Times
27 May 2026, 19:54
4 views
Mainpuri
मैनपुरी। आगामी बकरीद (ईद-उल-अज़हा) के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मैनपुरी जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
मामले की जानकारी देते हुए प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि त्यौहार के मद्देनजर जनपद के सभी थाना स्तरों और सेंट्रल पीस कमेटी की बैठकें पूरी कर ली गई हैं। इन बैठकों में सभी धर्मों के प्रबुद्ध और मौजिद लोग शामिल हुए, जिन्होंने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
प्रशासन द्वारा जारी मुख्य गाइडलाइंस
सड़कों पर नमाज़ नहीं:- नियमों के मुताबिक किसी भी सूरत में सड़कों या खुले सार्वजनिक स्थानों पर नमाज़ अदा नहीं की जाएगी।
अवैध क़ुर्बानी पर रोक:- प्रतिबंधित या अवैध जानवरों (गोवंश आदि) की क़ुर्बानी पर पूरी तरह रोक रहेगी।