Loading...

गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Gargachary Times 28 May 2026, 20:45 36 views
Firozabad
गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को ग्राम मदावली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गैंगलीडर आकाश अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित आपराधिक गिरोह संचालित करता था और भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से हत्या जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देता था। इसी संबंध में थाना टूण्डला पर मु0अ0सं0 255/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों में लाल सिंह पुत्र स्वर्गीय पूरन सिंह, मोहन उर्फ मनमोहन पुत्र लाल सिंह तथा लवकुश उर्फ लव पुत्र लाल सिंह निवासी ग्राम मदावली थाना टूण्डला शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 28 मई 2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त लाल सिंह के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट और विद्युत अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मोहन उर्फ मनमोहन और लवकुश उर्फ लव के खिलाफ भी हत्या और गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक हर्षित कुमार, उपनिरीक्षक विजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Follow Samachar24