Loading...

यूनिटी हॉस्पिटल के सामने हाईवे पर दौड़ती स्कूटी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Gargachary Times 28 May 2026, 20:47 64 views
Firozabad
यूनिटी हॉस्पिटल के सामने हाईवे पर दौड़ती स्कूटी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में यूनिटी हॉस्पिटल के सामने हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार स्कूटी अचानक चलते-चलते आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते उसमें भयावह आग लग गई। घटना के दौरान हाईवे पर मौजूद राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत स्कूटी चालक को दूर हटाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Follow Samachar24