Loading...

कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी जमीन फिर सुर्खियों में

Gargachary Times 28 May 2026, 20:52 43 views
Firozabad
कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी जमीन फिर सुर्खियों में
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में पिछले दिनों कब्जा मुक्त कराई गई सरकारी जमीन एक बार फिर विवादों में आ गई है। समाजसेवी विनोद यादव ने तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस जमीन को हाल ही में भूमाफियाओं से मुक्त कराया गया था, उसी जमीन को दोबारा कब्जा कराने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र के निकट स्थित सरकारी जमीन पर रास्ता बनाकर कब्जा करने का मामला सामने आया था। मामला पर्यटन मंत्री तक पहुंचने के बाद एसडीएम गजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर कार्रवाई कर कब्जा हटवाया था। अब समाजसेवी विनोद यादव का आरोप है कि गुरुवार दोपहर दो लेखपालों की मौजूदगी में कब्जाधारियों को फिर से जमीन देने की कोशिश की गई। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और राजस्व परिषद के सचिव को पत्र भेजकर की है तथा निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
Follow Samachar24