Loading...

तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

Gargachary Times 28 May 2026, 20:53 43 views
Mathura
तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत
ललित उपाध्याय संवाददाता मथुरा। गुरुवार शाम को मथुरा में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शाम के समय आसमान में काले बादल छा गए। बादल गरजने लगे, आसमान में बिलजी चमने लगी और तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां भी टूटकर गिर गईं। वही तापमान में आई गिरावट से लोगों ने थोड़ी सी राहत महसूस की। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान थे, गुरुवार की शाम बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया।
Follow Samachar24