हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव समारोह का आयोजन
Gargachary Times
29 May 2026, 17:46
4 views
Dholpur
हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव समारोह का आयोजन । जगनेर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जगनेर की ओर से आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगनेर प्रांगण में हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर सह संघचालक श्रीयुत श्रीकृष्ण शर्मा का बौद्धिक हुआ। अपने लगभग एक घंटे के संबोधन में श्री शर्मा ने माता जीजा बाई,शाहजी भोंसले, छत्रपति शंभाजी,और छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न घटनाओं,अफजल खान के वध,औरंगजेब की जेल से भागना,आदिलशाह को परास्त करना,शिवाजी महाराज की कूटनीति,अवसर पैदा करके लाभ उठाने की कला,ध्वस्त हुए मंदिरों का पुनर्निर्माण,उत्तम व्यक्तिगत एवम् राष्ट्रीय चरित्र ,शिवाजी महाराज के लिखे सैकड़ों पत्र,शिवाजी महाराज की अमात्य परिषद,कृषि नीति,कर प्रणाली,शिक्षा नीति,अर्थ नीति उनके राज्याभिषेक में अपनाई गई बाल्मिकी रामायण में वर्णित भगवान श्री राम की ,और महाभारत में वर्णित महाराज युधिष्ठिर की राज्याभिषेक विधि से ही शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक एवम हिंदू पद पादशाही, हिंदवी स्वराज की स्थापना के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर सर्वश्री परमानंद मंगल,राधेश्याम सिंघल,वीरेंद्र सिंघल,हरिओम मंगल,सुरेश लेखपाल,जगदीश शर्मा,पुरुषोत्तम बंसल,सत्यप्रकाश बाबूजी,सत्यप्रकाश गौड़,जितेंद्र सिंह,मुकेश उपाध्याय,मुकेश सिंह,शनि कुमार,आकाश पांडेय,जुगेंद्र सिंह,रामहरि माहोर,उत्तम बाल्मिकी,शंभू अग्रवाल,पूनम अग्रवाल,रामनिवास अग्रवाल,मुन्नालाल बघेल,कुंजबिहारी चौधरी,गोलू,रामनिवास भाटिया,आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे अंत शीतल सत्तू खिलाकर कार्यक्रम का समापन हुआ।