मानसी गंगा में स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत, अधिकमास में गंगा में गोताखोरों की कोई व्यवस्था नहीं
Gargachary Times
29 May 2026, 17:55
64 views
Mathura
डी डी शर्मा
गोवर्धन।।गोवर्धन की पवित्र मानसी गंगा में स्नान के दौरान 18 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकलवाया। इस समय गोवर्धन तीर्थ नगरी में अधिकमास मेला चल रहा है जिसमें गिर्राज जी की परिक्रमा करने ओर दंडवती परिक्रमा करने हजारों लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब प्रतिदिन उमड़ रहा है। श्रद्धालु परिक्रमा करने से पूर्व गंगा में स्नान और अचमन करके गिर्राज महाराज की पूजा अर्चना कर अपनी परिक्रमा प्रारंभ करते हैं। अनुमान लगाया जा है कि मृत युवक भी गिर्राज की परिक्रमा करने आया था और स्नान करने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ स्थानीय युवाओं ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर गोवर्धन कस्बा इंचार्ज मोहन लाल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को युवक की जेब से एक एडमिट कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान हेमंत पुत्र पुरुषोत्तम के रूप में हुई। एडमिट कार्ड पर संत कृपाल सिंह सेकेंडरी स्कूल, काका जी की कोठी, भरतपुर अंकित मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों की तलाश की जा रही है।