हिंदी पत्रकारिता दिवस पर लक्की ट्रस्ट ने पत्रकारों का किया सम्मान
Gargachary Times
31 May 2026, 09:42
34 views
Firozabad
फिरोजाबाद। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर लक्की ट्रस्ट, अतुर्रा द्वारा तिवरिया चौराहा स्थित जानकी महल में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य आयोजक एवं लक्की ट्रस्ट के अध्यक्ष लोधी देवेंद्र सिंह ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 1826 में पंडित युगल किशोर शुक्ल द्वारा प्रकाशित 'उदन्त मार्तण्ड' से हुई थी। आज हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी समाज तक सत्य और तथ्य पहुंचाने का कार्य करते हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है और लक्की ट्रस्ट हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के साथ खड़ा रहेगा। साथ ही भविष्य में भी पत्रकार हितों के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने इस सम्मान के लिए लक्की ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. बिजेंद्र सिंह वर्मा ने किया।
इस अवसर पर लोधी दिनेश राजपूत, विवेक राजपूत, सचिव मुकेश राजपूत, करन राजपूत, योगेश राजपूत, दीपक सविता, मानपाल सिंह, रामेश्वर राजपूत, मोहित राजपूत सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।