वेतन मांगने पर सचिव ने दी जाति सूचक गालियां
Gargachary Times
31 May 2026, 09:49
18 views
Jalaun
हरिओम बुधौलिया
कोंच(जालौन)ग्राम बसोब में केयर टेकर को पिछले 4 महीने से बेतन नहीं मिला है जब उसने सचिव से बेतन देने की बात कही तो सचिव ने लात मारते हुए जाति सूचक गालियां दीं।
मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोब निवासिनी सुमन पत्नी मेवालाल बाल्मीकि का है जो सामुदायिक शौचालय बसोब में केयर टेकर के रूप में कार्यरत है जिसे पिछले 4 माह से बेतन नहीं मिली है जब सुमन ने सचिव अनुज गुप्ता से बेतन देने की बात कही तो सचिव गुस्सा हो उठा और दिनांक 28 मई 2026 की शाम 4 बजे पंचायत सचिव ने गालियां देना शुरू कर दिया जिस पर सुमन ने सचिव के पैर छूकर प्रार्थना की तो अनुज ने लात मारते हुए जाति सूचक गालियां दी उक्त के सम्बन्ध में सुमन ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए सचिव अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यबाही की मांग की है।