Loading...

अधिक मास में पूर्णमासी पर गोवर्धन में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब

Gargachary Times 31 May 2026, 11:46 9 views
Mathura
अधिक मास में पूर्णमासी पर गोवर्धन में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब
डी डी शर्मा गोवर्धन।।कस्बा गोवर्धन में चल रहे अधिक मास मेले में पूर्णमासी को श्रद्धा और आस्था का ऐसा जन सैलाब उमड़ा की पूरे कस्बे में चारों तरफ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने चक्का जाम जैसी स्थिति पैदा कर दी। पूरे सप्तकोशीय परिक्रमा में पूर्णमासी पर ऐसा नजारा था मानो श्रद्धालुओं की गंगा परिक्रमा में बह रही हो। तो वही जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का प्रसाद लिया जा रहा था। मानसी गंगा के किनारे उज्जवल बृज संस्था द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सेवा केंद्र बनाया गया है जहां श्रद्धालुओं को मानसी गंगा में नहाने के बाद कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम और लाकर की व्यवस्था की गई है जिससे श्रद्धालुओं का सामान और पैसा सुरक्षित रहे। साथ ही यात्रियों के विश्राम की भी समुचित व्यवस्था की गई है। मानसी गंगा में पूर्णमासी पर स्नान कर भक्तों ने पुण्य लाभ कमाया हालांकि गंगा में नाव तो थी लेकिन अप्रिय घटनाओं से निपटने को गोताखोरों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है इसी के कारण कुछ दिन पूर्व एक युवक की भी डूबने से मौत हो गई थी। इस बार गोवर्धन पुलिस प्रशासन द्वारा बाहर से भी काफी संख्या में पुलिस फोर्स मेला में लगाया गया है जो पूरे सप्तकोशीय परिक्रमा मार्ग के साथ साथ एकता तिराहे से डीग अड्डा दानघाटी मंदिर सौंख अड्डा जमुनवता तिराहा आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है। लेकिन मुकट मुखारबिंद मन्दिर से बिजलीघर तक कोई पुलिसकर्मी नहीं लगे हैं हालांकि श्रद्धालुओं की भीड़ ही इतनी विकट हो गई थी कि पुलिस कर्मी मौजूद भी होते तो भी कुछ खास कर नहीं पाते क्योंकि जनसैलाब में केवल लोगों के सर ही सर नजर आ रहे थे लोगों की भीड़ का दबाव इतना था कि पैर रखने तक को जगह नहीं मिल रही थी। अधिक मास की पूर्णमासी पर उमड़े इस जन सैलाब को देखकर लग रहा है कि आने वाले गुरु पूर्णिमा मेले पर इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे।।
Follow Samachar24